Elon Musk Resign Twitter CEO News: मस्क ने ट्विटर यूजर से पूछा सवाल क्या मुझे ट्विटर CEO पद छोड़ देना चाहिए

हाल में ही Elon Musk ने ट्विटर प्लेटफार्म पर वोट जारी किया है। जिसमे उन्होंने पूछा है की क्या मुझे ट्विटर CEO पद छोड़ देना चाहिए ? अधिकांश लोगो ने क्या कहा चलिए जानते है। 

Elon Musk Resign Twitter CEO News

ट्विटर के प्रमुख एलोन मस्क ने ट्विटर यूजर से सवाल किया है की उन्हें ट्विटर दे CEO पद को छोड़ देना चाहिए या नहीं, इस पर अधिकांश ट्विटर यूजर ने मस्क को पद से हटने के पक्ष में वोट किया है। 

सीएनएन ने बताया की Elon Musk ने अपने 12.2 करोड़ फॉलोवर से सवाल किया था की उन्हें ट्विटर CEO पद को छोड़ देना चाहिए या नहीं। जिसपर 57.5 प्रतिशत लोग ने (हाँ) के पक्ष में वोट किया है और 42.5 प्रतिशत लोगो ने (नहीं) के पक्ष में वोट किया है। इस बारे में सीएनएन यह भी बताया की सर्वेक्षण के लिए वोट रविवार शाम को शुरू हुआ और सोमवार सुबह को समाप्त हुआ। वोट में 1.7 करोड़ से भी अधिक लोगो ने वोट किया है। और अधिकांश लोगो ने हाँ के पक्ष में वोट किया है। फ़िलहाल मस्क ने वोट के परिणाम  संबंधित जानकारी नहीं दी है। 

Elon Musk ने लोगो से सवाल तक किये जब ट्विटर पर काफी उतार-चढ़ाव होने लगे थे। मस्क ने अपने 12.2 करोड़ फॉलोवर से इस विषय पर वोट में शामिल होने के लिए रविवार को टवीट किया था। क्या मुझे ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या नहीं ? मै इस सर्वेक्षण के जो भी परिणाम होगा मै उसका पालन करूँगा।       

एलोन मस्क ने अन्य टवीट में यह भी कहा की आप वोट करते समय यह ध्यान दे की आप जो भी चाहते है वो आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ महीने पहले 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदने से लेकर अक्टूबर के अंत में ट्विटर के CEO पद को संभालने के बाद से इस प्लेटफार्म पर मस्क के कदमों से कई विवाद उत्पन्न हुए है। 

मस्क ने ट्विटर पर यह भी घोषणा की है की आगे बढ़ने के विषय पर बड़े नीतिगत बदलावों पर भी सर्वेक्षण किया जायेगा। बीबीसी ने यह भी बताया की यह सर्वेक्षण ऐसे समय में आया जब ट्विटर का कहना है की ऐसे अकाउंट के बंद कर देगा जो केवल अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए बनाये गए है। 

 

Share This

Leave a Comment