जापानी स्टार्टअप ने डेट्रॉइट में उड़ाई Remote Control Flying Bike ‘Xटूरिज्मो’ कीमत मात्र ₹6.19 करोड़

आज दुनिया भर में उड़ने वाली Remote Control Flying Bike की भी रियलिटी बनती जा रही है। क्योकि अक्सर हम इस तरह के मोटरसाइकिल को सिर्फ और सिर्फ फिल्मों में देखते है या फिर खिलौना से खेलते है। लेकिन आज दुनिया बदल चूका है। आज हम एक ऐसे मोटरसाइकिल के बारे में जानेगे। जिसे आप हवा में उड़ा सकते है। और यह बाइक अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में Remote Control Flying Bike ‘Xटूरिज्मो’ नजर आई है। इस होवरबाइक को जापान के स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने बनाया है। और आपको बता दे की करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड वाली Remote Control Flying Bike पेट्रोल पर चलती है।

इस बाइक आप 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकते है

Remote Control Flying Bike

खबरों के मुताबिक 80 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली Remote Control Flying Bike का अभी बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है। इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकते है। यह बाइक रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में अवेलेबल है। 300 किलो वाली बाइक उड़ने के दौरान करीब 100 किलोग्राम वजन तक ही सह पाएगी।

इस साल आएंगी 200 लिमिटेड एडिशन बाइक

Remote Control Flying Bike

गैसोलिन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक में कवासकी हाइब्रिड इंजन लगा है। उड़ते वक्त बाइक बहुत तेज आवाज करती है। जिसे नॉइस रिड्यूसर एड करने के बाद कंपनी ने 2023 में करीब 200 लिमिटेड एडिशन बेचने का प्लान किया है।

Star War’s Movie में दिखी थी फ्लाइंग बाइक

Remote Control Flying Bike

हॉलीवुड मूवी ‘Star War’s ‘ में उड़ने वाली बाइक नजर आई थी। जापानी कंपनी की यह होवरबाइक भी कुछ उसी तरह के मॉडल पर बनी है। बाइक की कीमत 6.19 करोड़ रुपए है। हालांकि इंडिया में अभी इस बाइक की बिक्री शुरू नहीं हुई है।

इंडिया में कब आयेगी फ्लाइंग बाइक 

कंपनी के CEO सुहाई कोमात्सु ने बताया कि बाइक जापान में बिकने लगी है। होवरबाइक का छोटा वर्जन अमेरिका में 2023 से बिकना शुरू हो जायेगा। बाइक की सक्सेसफुल बिक्री होने के बाद छोटा और सस्ता वर्जन करीब 2025 में इंडिया, चीन समेत दुनिया के बाकी देशों में भी बेचना शुरू कर देंगे।

अक्टूबर 2021 में कंपनी ने जापान में एक एग्जीबिशन के दौरान बाइक का मॉडल डिजिटली रिवील किया था। कुछ महीने बाद ही बाइक का डेमो भी जनता के सामने दिखाया गया था।

चीन में बनी थी पहली Remote Control Flying Bike 

करीब अक्टूबर 2019 में चीन के एक शख्स ने अपने घर ही उड़ने वाली बाइक की सक्सेसफुल टेस्टिंग कर दुनिया को चौंका दिया था। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीसी ने इसे कवर किया था। करीब 6 साल पहले भी इस तरह के एक्सपेरिमेंट के वीडियो सामने आए थे। लेकिन, बाइक ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ पाई थी।

 

Share This

Leave a Comment